Public App Logo
मानवता के नाते घायलों की मदद के लिए आगे आए विधायक ओम प्रकाश यादव महेंद्रगढ़, 15 अगस्त। नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सड़क हादसे में घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। जोनावास एवं नांगल सिरोही के बीच स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर विधायक ने अपना काफिला रुकवाया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था की। विधायक ने अपने स्टाफ को भी मौके पर भेजकर घायलों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए हर किसी को मानवता के नाते आगे आना चाहिए। छोटी-सी मदद भी किसी की जान बचा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दुर्घटना में घायलों की सहायता करने से डरें नहीं। सच्चे मन से की गई मदद कभी गलत नहीं होती। फोटो कैप्शन: जोनावास एवं नांगल सिरोही के बीच हुए सड़क हादसे में घायलों की मदद करते नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव एवं उनके स्टाफ के सदस्य। KGB DIGITAL MEDIA | 15/08/2026 शनिवार - Mahendragarh News