#रामनगर, में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रामनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
#आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों पर टीम ने भवानीगंज, रानीखेत रोड, बस स्टैंड और लखनपुर चुंगी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन मिठाई की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
#निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को दूध, दही, घी, पनीर समेत अन्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और लेबलिंग के संबंध में जानकारी दी गई।
#अमानकीकृत डेयरी एनालॉग अथवा गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar