♟️ शतरंज प्रतियोगिता में प्रियरंजन ने बढ़ाया विद्यालय का मान, निर्देशक के नेतृत्व में हुआ सम्मानित
मटिहानी : जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर खोरमपुर पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियरंजन कुमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निर्देशक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विद्यालय परिवार की ओर से छात्र को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने प्रियरंजन का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर धर्मेंद्र कुमार, शंभू कुमार, राजकिशोर कुमार, अनिल कुमार, टुनटुन कुमार, अश्विनी कुमार, मो. शहादत, इंदु कुमारी, सुमन कुमारी, सिमरन कुमारी, आरती कुमारी, विजय राय, रमेश मिश्रा, पवन कुमार, रौशन कुमार, केशव कुमार एवं प्रभाकर कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
👏 प्रियरंजन की सफलता पर विद्यालय परिवार को गर्व है। आप भी छात्र को बधाई देकर उसका हौसला बढ़ाएं।
#NewsOfBegusarai #Begusarai #Matihani #ChessCompetition #KhorampurPublicSchool