सच कहने की कीमत आज भी चुका रहे हैं पत्रकार!
पत्रकारों के खिलाफ अपराधों में दंडमुक्ति समाप्त करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का संदेश दुनिया भर की सरकारों और सत्ता प्रतिष्ठानों के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
सच सामने लाने की कीमत पत्रकारों को उत्पीड़न, निगरानी, मुकदमों, शारीरिक हमलों, जेल और यहां तक कि यातना व हत्या के रूप में चुकानी पड़ती है। पत्रकारों को उनके काम के लिए निशाना बनाना केवल एक व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि समाज के जानने के अधिकार पर हमला है।
गुटेरेस का स्पष्ट संदेश है—पत्रकारों के काम में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, क्योंकि स्वतंत्र पत्रकारिता मानवाधिकारों, लोकतंत्र और कानून के शासन की बुनियाद है।
सवाल है—सच बोलने वालों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा और पत्रकारों पर हमले करने वालों को सजा कब मिलेगी?
#JournalistsSafety #EndImpunity #JournalismIsNotACrime #PressFreedom #UN #AntónioGuterres #MediaFreedom #HumanRights #Democracy #पत्रकारिता #प्रेसकीआजादी #पत्रकारसुरक्षा #IndusNewsTV