
जगरोली गोगा माड़ी में पंकज भगत जी की कड़ी तपस्या का छठा दिन संपन्न
कस्बा रामपुर मनिहारान क्षेत्र के ग्राम जगरोली स्थित गोगा माड़ी पर चल रही पंकज भगत जी की कड़ी तपस्या का आज छठा दिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
तपस्या स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तजन गुरु गोरखनाथ बाबा एवं गोगा वीर महाराज के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
इस अवसर पर ग्राम मुंडी खेड़ी से भगत श्री मुकेश कुमार जी विशेष रूप से तपस्या स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पंकज भगत जी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके सफल साधना मार्ग के लिए शुभकामनाएं दीं।
भगत मुकेश कुमार जी ने पंकज भगत जी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसी कठिन तपस्या समाज में धर्म और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करती है।
तपस्या स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी साधना की सफलता के लिए प्रार्थना की। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
ज्ञात हो कि पंकज भगत जी द्वारा गुरु गोरखनाथ बाबा की कृपा से कठिन तपस्या की जा रही है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं साधना में सहभागी बनने की अपील की है।
रिपोर्टर: रीता रानी
जगरोली, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर