
पीएम श्री स्कूल भुंतर में एसएमसी (SMC) कार्यकारिणी का गठन
भवानी चंद भंडारी अध्यक्ष और पूनम शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए
Kullu Times
आज दिनांक 25 जून 2026 को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) भुंतर, जिला कुल्लू में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के द्विवार्षिक चुनाव (वर्ष 2026 से 2028) बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। यह चुनाव सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम सभा में सर्वसम्मति से करवाए गए।इस दौरान समिति के पुनर्गठन के लिए सभी वर्गों के लोगों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में भवानी चंद भंडारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष (प्रधान) और पूनम शर्मा को उपाध्यक्ष (उपप्रधान) चुना गया। इसके साथ ही 16 सदस्यीय कार्यकारी परिषद के सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इस पूरी चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य तिलक राज द्वारा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि नई समिति स्कूल के विकास और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करेगी।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026