Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

शिल्पग्राम में 250 पौधों का रोपण उदयपुर, 2 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर, रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम परिसर में रविवार को प्रातः विशाल पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी थे। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दलवी ने कहा कि किसी भी संस्कृति का पहला मंच उसकी मिट्टी होती है यदि हम अपनी मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे तो संस्कृति का संरक्षण भी संभव नहीं होगा। उन्होंने पौधारोपण को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी सारसंभाल करने की बात की। उन्होंने वृक्षों के महत्व के बारे में भी बताया। उल्लेखनीय है कि शिल्पग्राम देश का एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां वर्षभर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण के उद्देश्य से शिल्पग्राम को ‘ऑक्सीजन पॉकेट’ के रूप में विकसित करने के लिए सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर पौधारोपण के अभियान को सफल बनाया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत रोटेरियन दुष्यंत सोमानी ने उपरणा ओढ़ाकर किया। इसी क्रम में वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा का स्वागत रोटेरियन श्रीचंद खतुरिया ने किया। इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, राकेश मेहता, भगवती लाल नलवाया, दयाराम सुथार सहित केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही वन विभाग एवं रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन आर.के. जैन ने किया। ये पौधे रोपे गएः अशोक, करोंदे, नीम, बोगन बिलिया, बोरसली, बड़, महुआ, कनेर, बिल्व पत्र, पीपल, पारस पीपल, जामुन, कागजी नींबू, बेर, देशी आम, जंगल जलेबी, सीताफल, शहतूत, ईमली, अमलताश, रॉयल पाम आदि पौधे शामिल है।

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

MORE NEWS

शोभायात्रा -आगामी 20 अगस्त

शोभायात्रा -आगामी 20 अगस्त

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

सावन का  पांचवा दिन कीजिए प्रभु श्री वामेश्वर महादेव जी के दर्शन
#mahadev❤️🔱

सावन का पांचवा दिन कीजिए प्रभु श्री वामेश्वर महादेव जी के दर्शन #mahadev❤️🔱

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

सावन की हर बूंद में महादेव का आशीर्वाद, और हर श्वास में हनुमान जी का बल 🙏

जहाँ अहंकार समाप्त होता है, वहीं से भक्ति का आरंभ होता है।
महाबली होने के बावजूद पवनपुत्र हनुमान जी का सबसे बड़ा आभूषण उनकी विनम्रता है। भगवान शिव के समक्ष उनका नतमस्तक होना हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति हमेशा श्रद्धा और समर्पण में निहित होती है।

भगवान शिव स्वयं हनुमान जी के आराध्य हैं और हनुमान जी शिव के रुद्रावतार माने जाते हैं। यह दिव्य मिलन भक्ति, शक्ति और विनम्रता का अद्भुत संदेश देता है। जो व्यक्ति अपने आराध्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहता है, उसके जीवन की हर बाधा स्वयं महादेव और बजरंगबली की कृपा से दूर हो जाती है।

आइए प्रार्थना करें कि महादेव और संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे। हमारे जीवन से भय, दुख और नकारात्मकता का नाश हो तथा धर्म, साहस, सेवा और सद्बुद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।

सावन की हर बूंद में महादेव का आशीर्वाद, और हर श्वास में हनुमान जी का बल 🙏 जहाँ अहंकार समाप्त होता है, वहीं से भक्ति का आरंभ होता है। महाबली होने के बावजूद पवनपुत्र हनुमान जी का सबसे बड़ा आभूषण उनकी विनम्रता है। भगवान शिव के समक्ष उनका नतमस्तक होना हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति हमेशा श्रद्धा और समर्पण में निहित होती है। भगवान शिव स्वयं हनुमान जी के आराध्य हैं और हनुमान जी शिव के रुद्रावतार माने जाते हैं। यह दिव्य मिलन भक्ति, शक्ति और विनम्रता का अद्भुत संदेश देता है। जो व्यक्ति अपने आराध्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहता है, उसके जीवन की हर बाधा स्वयं महादेव और बजरंगबली की कृपा से दूर हो जाती है। आइए प्रार्थना करें कि महादेव और संकटमोचन हनुमान जी की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे। हमारे जीवन से भय, दुख और नकारात्मकता का नाश हो तथा धर्म, साहस, सेवा और सद्बुद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

उदयपुर देहात महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा

उदयपुर, 3 अगस्त 2026। उदयपुर देहात महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक सोमवार को सूरजपोल स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं उदयपुर देहात प्रभारी श्रीमती कीर्ति कछावा रहीं, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती भगवती डांगी ने की।
संगठन महासचिव मीनाक्षी सुथार ने बताया क़ी बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, संगठन विस्तार को गति देने तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
महिला कांग्रेस प्रभारी कीर्ति 
कछावा द्वारा महिला आरक्षण के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए जारी 9133400200 नंबर पर उपस्थित सभी महिलाओ के मोबाइल से काल करवाकर अभियान से जोडा और ज्यादा से ज्यादा महिलाओ क़ो इस नंबर क़ी जानकारी देते हुए अभियान से जोड़ने का आह्वान किया l
उसके पश्चात वक्ताओं ने महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक शांता प्रिंस, पूर्व जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, संगठन महामंत्री मीनाक्षी सुथार, उपाध्यक्ष कुंदन कंवर, पुष्पा मीणा, रणजीता मेघवाल, महासचिव आबिदा शेख, मिथिलेश पगारिया, जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष कमला परमार (खेरवाड़ा), शारदा देवी (कोटड़ा), यासमीन, आशा हुसैन, भावना सुथार सहित महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

उदयपुर देहात महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा उदयपुर, 3 अगस्त 2026। उदयपुर देहात महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक सोमवार को सूरजपोल स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं उदयपुर देहात प्रभारी श्रीमती कीर्ति कछावा रहीं, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती भगवती डांगी ने की। संगठन महासचिव मीनाक्षी सुथार ने बताया क़ी बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, संगठन विस्तार को गति देने तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला कांग्रेस प्रभारी कीर्ति कछावा द्वारा महिला आरक्षण के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए जारी 9133400200 नंबर पर उपस्थित सभी महिलाओ के मोबाइल से काल करवाकर अभियान से जोडा और ज्यादा से ज्यादा महिलाओ क़ो इस नंबर क़ी जानकारी देते हुए अभियान से जोड़ने का आह्वान किया l उसके पश्चात वक्ताओं ने महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक शांता प्रिंस, पूर्व जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, संगठन महामंत्री मीनाक्षी सुथार, उपाध्यक्ष कुंदन कंवर, पुष्पा मीणा, रणजीता मेघवाल, महासचिव आबिदा शेख, मिथिलेश पगारिया, जिला परिषद सदस्य सविता मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष कमला परमार (खेरवाड़ा), शारदा देवी (कोटड़ा), यासमीन, आशा हुसैन, भावना सुथार सहित महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026

उदयपुर के महाकाल मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की भव्य सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर महाकाल की पालकी यात्रा, डमरू दल और गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।
.
.
.
#viral #lordshiva #mahakal #monday

उदयपुर के महाकाल मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान शिव की भव्य सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस पावन अवसर पर महाकाल की पालकी यात्रा, डमरू दल और गूंजते भजनों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। . . . #viral #lordshiva #mahakal #monday

Badgaon, Udaipur | Aug 3, 2026