मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
किशनगंज: रविवार को आयोजित 'पुलिस अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) परीक्षा–2026' के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, किशनगंज ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया।
पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।