गेनाणी का पानी खेत में घुसा, समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हादसे की आशंका
चूरू भानीनाथ आश्रम के पास गेनाणी में पानी की सप्लाई पाइपलाइन से पानी बाहर निकलने से आसपास के क्षेत्र में गंदा पानी फैल गया। पानी खेतों में घुसने से देवनाथ के खेत में खड़ी फसलें खराब हो गई। खेत में पानी भरने से आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात देवनाथ के खेत में दो मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने खेत में गेनाणी का पानी आते देखा और इसकी सूचना आश्रम में देवनाथ महाराज को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी को रोकने का प्रयास किया गया। आश्रम के कमलनाथ ने बताया कि समस्या के संबंध में प्रशासन और नगर परिषद को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से लगातार पानी फैलने की समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
#follower #nonfollowers #highlightseveryone
#nagarparisadchuru
Churu, Churu | Sep 29, 2026