मध्यप्रदेश से खाटूधाम जा रही श्री श्याम निशान पैदल रथयात्रा का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और भजन संकीर्तन से गूंजा शहर
चित्तौड़गढ़, 1 अगस्त। मध्यप्रदेश के धार जिले के टांडा गांव एवं रतलाम जिले के रत्तागढ़ गांव से श्री खाटूश्याम धाम के लिए रवाना हुई श्री श्याम निशान पैदल रथयात्रा का चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया।
समिति अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सोनी ने बताया कि लगभग 40 श्याम प्रेमी श्री श्याम प्रभु के दिव्य स्वरूप को सुसज्जित रथ में विराजमान कर तथा श्याम निशान का पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों एवं परिवारजनों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ खाटूश्याम जी के दर्शन हेतु पदयात्रा पर निकले हैं।
चित्तौड़गढ़ आगमन पर समिति के पदाधिकारियों एवं श्याम भक्तो