
🚨 दुर्गम पहाड़ों में ड्यूटी, लेकिन मानदेय सिर्फ 9,200 रुपये! आखिर कब बढ़ेगा SPOs का मानदेय?
पांगी के 65 सहित जिला चम्बा और लाहौल-स्पीति के लगभग 518 विशेष पुलिस अधिकारी (SPOs) ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई है।
वर्तमान में SPOs को मात्र 9,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। वहीं, उनकी मांग है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात SPOs के समान उन्हें भी 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।
पांगी घाटी के SPOs के प्रधान अमरजीत सिंह एवं उपप्रधान चैन सिंह ने सरकार और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।
कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले इन जवानों के सामने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और घरेलू खर्च चलाना चुनौती बनता जा रहा है।
सवाल यह है कि जब जिम्मेदारियां और चुनौतियां इतनी बड़ी हैं, तो मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि कब होगी?
📢 क्या सरकार को SPOs का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह करना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#SPOs #PangiValley #HimachalPradesh #HonorariumIncrease #HimSandesh हिम संदेश Tribal Live News Pangi Valley The Voice of Pangwal चल जान पांगी CMO Himachal Sukhvinder Singh Sukhu
Saach, Chamba | Nov 6, 2026