
सेवा की कहानी, हितग्राही की जुबानी
केशकाल विकासखंड के ग्राम गढ़ सिलियारा निवासी श्री प्रमोद कुंजाम के परिवार के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर राहत लेकर आया।
घर का पट्टा गुम हो जाने के कारण प्रमोद को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने सहित अन्य जरूरी कार्यों में भी कठिनाइयां आ रही थीं।
सेवा सेतु शिविर में प्रमोद की समस्या को संज्ञान में लेते हुए राजस्व विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें डिजिटल किसान किताब (पट्टा) उपलब्ध कराया।
डिजिटल पट्टा मिलने से अब उनके परिवार की वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई है। घर से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध होने से उन्हें आगे के जरूरी कार्यों में भी सुविधा मिलेगी।
प्रमोद ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान गांव के नजदीक आयोजित शिविर में ही हो गया, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों तक शासकीय सेवाओं को पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने का माध्यम बन रहे हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari