Public App Logo
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है और इस नतीजे को लेकर पार्टी चिंतित नहीं है। उन्होंने दतिया को पहले से कांग्रेस के प्रभाव वाली सीट बताते हुए कहा कि भाजपा आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और सीट जीतने का लक्ष्य रखेगी। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक घनश्याम सिंह को 66,757 और आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रदेश में बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन दतिया सीट उसके खाते में नहीं आई थी। उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनाव के नतीजे की संगठन स्तर पर समीक्षा की जाएगी और जहां भी कमी रही होगी, उसे तलाशकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। मोहन यादव ने भाजपा की हालिया चुनावी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने भरोसा जताया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। #PrathamNyayNews #प्रथम_न्याय_न्यूज #दतिया #Datia #दतिया_उपचुनाव #MadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #MohanYadav #मोहनयादव #BJP #भाजपा #Congress #कांग्रेस #MPPolitics #MPNews #मध्यप्रदेश_राजनीति #ElectionNews #DatiaByElection - Jawa News