⬇️पिथौरागढ़ :- छः पट्टी सोर के आराध्य देव मोस्टा देवता का भव्य मेला 14 से 19 सितंबर तक⬇️
छः पट्टी सोर के आराध्य देव श्री मोस्टा देवता के मंदिर परिसर में 14 से 19 सितंबर 2026 तक छह दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। बीते दिवस हुई मेला समिति की बैठक उपरांत मेला संयोजक बिरेन्द्र बोहरा ने बताया कि मुख्य मेला 15 सितंबर को होगा, जबकि मेले का उद्घाटन 14 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
मेले में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों और क्षेत्र के गांवों के बुजुर्गों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर क्षेत्र के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।