
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया
*सायबर सेल दतिया की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार फरियादी को 90,000/- राशि वापस मिली*
*फरियादी ने पुलिस अधीक्षक महोदय का सम्मान कर जताया आभार*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में सायबर सेल दतिया द्वारा ऑनलाइन ठगी के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरियादी को उसकी संपूर्ण राशि 90,000/- वापस दिलवाई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
फरियादी हरीराम निरंजन, निवासी, थाना सरसई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हार्वेस्टर चालक की आवश्यकता होने पर उन्होंने ऑनलाइन सर्च कर एक व्यक्ति से संपर्क किया और चालक उपलब्ध कराने के नाम पर कुल ₹90,000 का भुगतान कर दिया। इसके बाद न तो चालक उपलब्ध कराया गया और न ही राशि वापस की गई, जिससे वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए, शिकायत पर साइबर सेल ने संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप फरियादी की संपूर्ण ₹90,000 की राशि वापस दिलाई गई।
राशि वापस मिलने पर फरियादी जनसुनवाई में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल का सम्मान किया तथा दतिया पुलिस एवं सायबर सेल की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यवाही में - साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलीप समाधिया, आर प्रशांत शर्मा, आर राहुल दांगी, आर रवि कुशवाह, आर वीरेंद्र ओझा की सराहनीय भूमिका रही।
*आवश्यक सूचना*
दतिया पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति एवं सेवा की सत्यता की जांच अवश्य करें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।