ससुराल में साले और ससुर से हुआ झगड़ा तो युवक ने तालाब में कूदकर दे दी जान। बचाने आये साले का हाथ, दांत से काटा👇
घटना मुरैना के दिमनी क्षेत्र के तहत पंचमपुरा गांव की है। मृतक की पहचान देवेंद्र उर्फ साधुसिंह, निवासी तुस्सान सिंह का पुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी ससुराल पंचमपुरा में शादी समारोह में आया था। इसी दौरान ससुर और साल के साथ उसका झगड़ा हो गया तो वह तालाब की ओर भागा। देवेंद्र के साले ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन देवेंद्र ने दांत से उसका हाथ काट लिया और तालाब में कूद गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रात करीब 12 बजे शुरू हुआ खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहा। लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे युवक का शव तालाब से बरामद किया गया।