
NSUI की जीत 2027 के लिए शुभ संकेत: सुधांशु
श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव में NSUI की प्रचंड जीत को कांग्रेस नेता एवं NSUI के रणनीतिकार सुधांशु नोडियाल ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुभ संकेत बताया है। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में NSUI की यह जीत संगठन की जमीनी मजबूती और युवाओं के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
बिड़ला परिसर में NSUI की जीत की रणनीति तैयार करने में सुधांशु नोडियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चुनाव के दौरान संगठन की रणनीति, प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने और कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय को लेकर उन्होंने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई।
NSUI की जीत के बाद सुधांशु नोडियाल ने कहा कि यह परिणाम केवल छात्रसंघ चुनाव की जीत नहीं, बल्कि युवाओं के बीच कांग्रेस विचारधारा की स्वीकार्यता का भी संकेत है। उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बिड़ला परिसर के चुनाव परिणाम ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और NSUI के रणनीतिकारों के बीच भी उत्साह बढ़ाया है।