
#गुना - ग्वाल रेस्टोरेंट सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंदिर गली, जयस्तंभ चौराहा स्थित ग्वाल रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट परिसर में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में कमियां पाए जाने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा रेस्टोरेंट से समोसा, मैदा एवं बेसन के नमूने जांच के लिए लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।
इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज से रवा एवं मैदा तथा ए.बी. रोड स्थित फायर फ्लाई रेस्टोरेंट से पनीर एवं सब्जी ग्रेवी के नमूने भी संग्रहित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh