🚨 BIG BREAKING | वन्दे भारत न्यूज़ | प्रवीण कुमार
हथीन में 16 और 17 जुलाई को चलेगा DTP का 'पीला पंजा', अवैध निर्माणों पर होगी बड़ी कार्रवाई
पलवल/हथीन। जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग 16 और 17 जुलाई को हथीन क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान जेसीबी और भारी मशीनों की मदद से नियमों के विरुद्ध बने निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किए गए निर्माण, अवैध प्लॉटिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और केवल नियमानुसार स्वीकृत निर्माण ही करवाएं। अन्यथा कार्रवाई के दौरान होने वाले नुकसान के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।
वन्दे भारत न्यूज़
रिपोर्ट: प्रवीण कुमार | होडल (पलवल)
Hodal, Palwal | Jul 15, 2026