साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (चैन सिस्टम) एवं पिरामिड चेन नेटवर्क चलाकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के 06 सदस्यों को @kanpurnagarpol द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 01 सीपीयू एवं दस्तावेज बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं को ₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का झांसा देकर कानपुर बुलाते थे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन एवं जॉइनिंग के नाम पर ₹15,000 से ₹30,000 तक की धनराशि वसूलते थे। तत्पश्चात युवाओं का प्रशिक्षण केंद्र में मनोवैज्ञानिक तरीके से ब्रेनवॉश किया जाता था तथा उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच देकर अपने सगे-संबंधियों एवं मित्रों को इस नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ मानसिक दबाव भी बनाया जाता था।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP