🚨 फर्जी लिव-इन रिलेशनशिप डीड से जमीन बेचने की कथित साजिश, एक और आरोपी गिरफ्तार!
पलवल की इकोनॉमिक सेल ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र डिगम्बर निवासी गांव भिड़ुकी, थाना हसनपुर, जिला पलवल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गांव भिड़ुकी निवासी लक्ष्मी देवी की शिकायत पर 27 सितंबर 2025 को थाना हसनपुर में धोखाधड़ी और षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में आरोप है कि सुभाष ने सह-आरोपियों सीमा और योगराज की फर्जी लिव-इन रिलेशनशिप डीड पर हस्ताक्षर कर उसे तैयार करवाने में भूमिका निभाई। इसके बाद विवादित जमीन की रजिस्ट्री 6 अगस्त 2025 को सीमा द्वारा ज्ञानवती के नाम करवाई गई।
पुलिस मुख्य आरोपी योगराज और सीमा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, एक अन्य नामजद आरोपी बाबूराम 11 नवंबर को अंतरिम जमानत मिलने के बाद पुलिस जांच में शामिल हुआ था।
अब 14 नवंबर को सुभाष को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#nationaltvmedia #ntvmedia #haryana #palwal #palwalnews
Palwal, Palwal | Nov 14, 2026