बेल्थरारोड में बजाज N160 SS की लॉन्चिंग, विधायक हंसू राम ने किया शुभारंभ
#बेल्थरारोड, बलिया। चौकिया मोड़–उभांव मार्ग स्थित नेशनल ऑटो सेल्स पर बजाज की नई बाइक N160 SS लॉन्च की गई। बेल्थरारोड विधायक हंसू राम ने फीता काटकर बाइक का उद्घाटन किया और वाहन चालकों से #यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की।
#शोरूम प्रोपराइटर मो. अयाज उस्मानी ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ के अवसर पर बंपर धमाका ऑफर चल रहा है। बजाज के किसी भी #मॉडल की #बाइक खरीदने पर निश्चित उपहार, फाइनेंस सुविधा तथा 10 साल या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। उन्होंने ग्राहकों से त्योहारी ऑफर का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर अरबाज खान, सुनील सिंह, ओमप्रकाश शास्त्री, अखिलेश ठाकुर, उमेश अंबेडकर समेत अनेक लोग मौजूद रहें।