कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 26 जून को पूरी गरिमा के साथ मोहर्रम त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार में निकलने वाले जुलूसों के मार्ग में संबंधित विभाग सभी आवश्यक व्यवस्था करें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, संबंधित अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP #रीवा #Rewa