पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचे 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप
क्लीनिक संचालक पर FIR, स्वास्थ्य विभाग
भिंड: रौन थाना क्षेत्र में पेट दर्द का इलाज कराने गए 22 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विधि क्लीनिक के संचालक पुष्पेंद्र पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया है।
Gormi, Bhind | Aug 22, 2026