
सिरसा से लापता बच्चा वृंदावन से मिला:पुलिस ने परिजनों को सौंपा, एक अगस्त को घर से निकला था....
सिरसा पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय महाबीर प्रसाद को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उन्हें उनके परिवारों से मिलाने के उद्देश्य से सिरसा पुलिस द्वारा विशेष रूप से मिसिंग सेल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन मुस्कान' का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी लाना है।
1 अगस्त को हुआ था महाबीर प्रसाद लापता
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर एक निवासी कमल कुमार ने बताया कि उनका बेटा महाबीर प्रसाद 1 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे कुछ दस्तावेज डाकखाने में जमा करवाने के लिए स्कूटी पर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर 3 अगस्त को थाना ऐलनाबाद में मामला दर्ज कर जांच मिसिंग सेल को सौंपी गई।
वृंदावन से मिला महाबीर प्रसाद
मिसिंग सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधुराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार प्रयास शुरू किए। टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाते हुए बालक की तलाश की और लगातार कोशिशों के बाद उसे उत्तर प्रदेश के वृंदावन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। जरूरी कार्रवाई के बाद बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
एसपी दीपक सहारन ने पुलिस टीम के इस काम की तारीफ की। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में कोई गुमशुदा, मूक-बधिर, मानसिक रूप से अस्वस्थ या परिवार से बिछड़ा हुआ बच्चा, महिला अथवा व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साथ ही खोया-पाया पोर्टल एवं एप पर फोटो और विवरण अपलोड कर ऐसे लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में सहयोग करें।
#gumshuda #sirsa #vardawan #police #sirsapolice #sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Sep 7, 2026