Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

गम्हरिया के रामजीवनपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, ग्रामीण दो गुटों में बंटे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के रामजीवनपुर गांव में निर्माणाधीन सड़क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सड़क निर्माण के मुद्दे पर ग्रामीण अब दो पक्षों में बंट गए हैं। एक पक्ष का आरोप है कि सड़क बनने से वर्षों पुराना नाला प्रभावित होगा, जिससे खेतों की सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य रोकने की मांग की थी। वहीं दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए सड़क निर्माण का समर्थन किया है। उपमुखिया दिलीप कुमार महतो और वार्ड सदस्य सुहागी देवी के समर्थन वाले ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित स्थान का सरकारी अभिलेखों में नाला के रूप में उल्लेख नहीं है। सड़क समर्थक ग्रामीणों ने दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि विकास कार्य को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि सड़क के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी की जा सकती है। फिलहाल रामजीवनपुर गांव में सड़क निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और निर्णय पर टिकी हुई है। #Gamharia #SaraikelaKharsawan #RoadConstruction #JharkhandNews #VillageIssue

MORE NEWS