
छतरपुर जिले के थाना बमनौरा पुलिस ने एकत्रित होकर लाइसेंसी शराब दुकान में घुसकर हमला करने एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रकरण में कुल 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना बमनौरा क्षेत्र अंतर्गत संचालित लाइसेंसी शराब दुकान में एकत्रित होकर घुसने, हमला कर चोट पहुंचाने एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने संबंधी प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना में सम्मिलित 4 आरोपियों— 👇🏻👇🏻
1. खुमान आदिवासी
2. मनीष आदिवासी
3. गोलू आदिवासी
4. भगवान दास आदिवासी
सभी आरोपी निवासी ग्राम बमनौरा को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी एवं लाठी बरामद की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित आरोपियों में से अन्य 6 आरोपियों-👇🏻
5. राजू आदिवासी पिता भगवानदास आदिवासी
6. हीरालाल आदिवासी पिता नन्नू आदिवासी
7. नन्नू आदिवासी पिता बन्दू आदिवासी
8. देवका आदिवासी पति खुमान आदिवासी
9. रामसखी आदिवासी पति राजू आदिवासी
10. मुलिया आदिवासी पति भगवान दास आदिवासी
सभी निवासी ग्राम बमनौरा को अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बमनौरा निरीक्षक कृपाल मार्को, चौकी प्रभारी रामटोरिया उपनिरीक्षक राज कपूर सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक के.एल. वर्मा, आरक्षक कृष्णप्रताप सिंह, उमाशंकर, सुरेंद्र, अभिषेक, महिला आरक्षक जागृति, नेहा एवं टीम की भूमिका रही।
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur #chhatarpurnews