
*The SaharanpurVoice/ News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 डीएम और सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण!!*
*👉🏾👉🏾शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश!!*
_सहारनपुर। जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान ने विकासखंड बलियाखेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय चुनहेटी गाड़ा का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में नामांकित 399 विद्यार्थियों के सापेक्ष 321 की उपस्थिति पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। कक्षा-1 के बच्चों द्वारा गिनती, पहाड़े और अंग्रेजी वर्णमाला सुनाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों को टीएलएम के प्रभावी उपयोग, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सप्ताह में एक दिन बैगलेस डे आयोजित कर खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां कराने को कहा।वहीं, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन ने मॉडल प्राइमरी स्कूल उनाली का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षिक प्रगति जानी। सीडीओ ने शिक्षकों को समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अभिभावकों से नियमित संवाद स्थापित कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी साझा करने पर भी जोर दिया!!_