
छतरपुर शहर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने छत्रसाल नगर में महिला की हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा — महिला के पति सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी लखन जोशी अवैध हथियार, मारपीट जैसे 4 अपराधों में पूर्व से लिप्त
विगत दिवस आकस्मिक पुलिस सेवा डायल-112 के माध्यम से थाना सिविल लाइन पुलिस को छत्रसाल नगर में एक महिला की हत्या संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर डायल 112, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम, एफएसएल एवं फिंगरप्रिंट टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मृत महिला की पहचान ज्योति चौरसिया, निवासी महाराजपुर, हाल किराए का मकान छतरपुर के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित भौतिक, तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में संलिप्त दो आरोपियों—
1. लखन जोशी, पिता चुरामन जोशी, निवासी वार्ड क्रमांक 11, खटीकन मोहल्ला, महाराजपुर ( मृत महिला का पति)
2. सोनू कुशवाहा, पिता कमलापति कुशवाहा, निवासी ग्राम नन्नी मगरौल, थाना श्रीनगर, हाल खटीकन मोहल्ला, महाराजपुर , को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लखन जोशी अवैध हथियार, मारपीट जैसे 4 अपराधों में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्तों के विरुद्ध प्रकरण में विधिवत कार्यवाही की गई है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम, साइबर सेल, एफएसएल, फिंगरप्रिंट टीम की भूमिका रही।
#MPNews #MP #bundelkhand #chhatarpur