*महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों का सम्मान*
चित्तौड़गढ़, 08 जुलाई 2026। "महिला सुरक्षा संकल्प – Safety and Dignity for Every Woman" राज्य स्तरीय अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटो