*दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ।*
अनियंत्रित डिजायर कार ने आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद चालक अपने ही केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे चालक को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Rajgarh, Alwar | Aug 14, 2026