जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना खिरकिया एवं टिमरनी के कुल 225 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना खिरकिया के आंगनबाड़ी केंद्र सिराली में सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया तथा छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। इस दौरान बच्चों को फल व मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने आंगन मिलन कार्यक्रम में केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अनीता अग्रवाल, वार्ड पार्षद सुधा मालवीय, वार्ड पार्षद सचिन बुच, हैय्यत खान एवं महिला बाल विकास विभाग से अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
Harda, Harda | Oct 3, 2026