जंतर-मंतर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जन अधिकार पार्टी का मशाल जुलूस, रुड़की में दिखा आक्रोश।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने रुड़की में मशाल जुलूस निकाला। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि "छात्रों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है, लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
#JanwaniExpress #AzadAli #JanAdhikarParty #Roorkee #JantarMantar #StudentProtest #LathiCharge #BreakingNews #UttarakhandNews #PoliticalNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #LatestNews #Democracy