स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत परखी, एसआरएम टीम ने किया औचक निरीक्षण
#देवरिया। बलिया जनपद से आई एसआरएम टीम ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के साथ न्यूपीएचसी मझौलीराज, खामपार और सब सेंटर अगस्तपार का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, ओपीडी, लेबर रूम, प्रयोगशाला, बिजली-पानी और मरीजों को मिल रही सेवाओं की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों व कार्डों की भी जांच की गई। टीम ने इमरजेंसी वार्ड, बीपीएमयू समेत विभिन्न विभागों की व्यवस्थाएं देखीं और इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं व सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर कमियों को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीसीपीएम, डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Barhaj, Deoria | Aug 21, 2026