Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

14 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा करें विशेष गहन पुनरीक्षण का डिजिटाइजेशन कार्य : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ विशेष गहन पुनरीक्षण में अधिकारी और करें रफ्तार तेज, लक्ष्य पूरा करने के लिए उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश हर अधिकारी की होगी जवाबदेही, डिजिटाइजेशन कार्य का स्वयं निरीक्षण करेंगे उपायुक्त समय सीमा सर्वोपरि, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी स्वीकार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य पर जोर देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 14 जुलाई से पहले हर हाल में डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए । इसमें देरी की कोई गुंजाइश नहीं है । उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 9,66,687 मतदाताओं के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। अब तक 9,01,628 गणना प्रपत्र (93.27 प्रतिशत) प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 4,55,925 प्रपत्र (47.16 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है, जबकि 4,88,811 प्रपत्र (50.57 प्रतिशत) का डिजिटाइजेशन अभी शेष है। 9 दिन अभी बाकी है। इसके अलावा 2,134 प्रकरण (0.22 प्रतिशत) विभिन्न कारणों से लंबित हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता और मिशन मोड में कार्य करें ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे स्वयं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत डिजिटाइजेशन कार्य का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। जहां भी कार्य में ढिलाई या लापरवाही पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शेष 4,88,811 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन युद्धस्तर पर पूरा करें। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत डिजिटाइजेशन का कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए। पानीपत जिला निर्वाचन आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करे, इसके लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाए।

Panipat, Panipat | Jul 6, 2026

MORE NEWS

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग...
नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2
#Faridabad 
#BPTP 
#Canal 
#PoliceInvestigation 
#CrimeBranch 
#agaracanal 
#VoiceOfFaridabad 
#voiceoffreedom

अगर नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग... नहर किनारे खड़ी मिली कार, मौके पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक टीम part-2 #Faridabad #BPTP #Canal #PoliceInvestigation #CrimeBranch #agaracanal #VoiceOfFaridabad #voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* 

 प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या।

पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
        वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें।
           उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
      डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात तक ली वीडियो कॉन्फ्रेंस।* प्रदेश के सभी उपायुक्तों से की बात। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को कराया परिस्थितियों से अवगत, कहा शहर में जल भराव की नहीं आएगी समस्या। पानीपत 11 जुलाई– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात की और मानसून को देखते हुए प्रशासन से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव, बाढ़ तथा अन्य संभावित आपदाओं से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शहर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कहा कि शहर की मुख्य ड्रेनेज की सफाई करवा दी गई है। यमुना क्षेत्र से लगते तटबंध और गांव का भी निरीक्षण किया गया है और लोगों को एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। वे स्वयं भी बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस समय अलर्ट रहें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में नालों एवं जल निकासी तंत्र की सफाई, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता, सड़क मार्गों की निगरानी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, नावें, पंपिंग सेट तथा अन्य संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने के लिए कहा गया। साथ ही उन्होंने नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । डीसी ने यमुना क्षेत्र से लगते सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यमुना में ना जाएं और ना ही नहाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि ज्यादा वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या नियंत्रण कक्ष को दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास एवं जनसहयोग से मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव, जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह,एसडीएम समालखा अमित कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jul 11, 2026