उत्तराखंड की बेटी #प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे चयन,T20 विश्वकप में दिखाएंगी जलवा।
पहाड़ की प्रतिभाएं जब मैदान में उतरती हैं, तो इतिहास रचती हैं। उत्तराखंड के सुमटी गांव की 24 वर्षीय बेटी प्रेमा रावत का चयन आगामी T20 विश्व कप के लिए भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हो गया है!दाएं हाथ से शानदार बल्लेबाजी और अपनी लेग स्पिन से विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाली प्रेमा अब विश्व पटल पर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।
इस ऐतिहासिक चयन से उनके गृह ग्राम सुमटी में जश्न का माहौल है। मां बसंती देवी, भाई विमल और पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
#followerseveryonehighlights
@topfans