नेपाली शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार
सीतामढी: बैरगनिया थाना क्षेत्र के असोगी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है।
🔹 बरामदगी: 171 लीटर नेपाली सोफी शराब
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त: गोलू कुमार, दीपक महतो और कौशल कुमार तीनों पंचटक्की गांव का है रहने वाला।
पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
#BiharPolice #Sitamarhi #Bairgania #CrimeNews #Prohibition #BreakingNews