
#सपा संगठन का विस्तार, जितेंद्र वर्मा पुवाया के नए विधानसभा अध्यक्ष और राहुल यादव बने जिला उपाध्यक्ष
#शाहजहाँपुर। #समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष #अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की स्वीकृति पर जनपद शाहजहाँपुर में संगठन का विस्तार किया गया है। शुक्रवार को सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपे।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, पुवाया विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र वर्मा को पुवाया विधानसभा अध्यक्ष, राहुल यादव को जिला उपाध्यक्ष और सलमान खान को जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
मनोनयन पत्र वितरण के दौरान पार्टी कार्यालय में भारी उत्साह देखा गया। जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में मौजूद नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी को उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, "सभी नए पदाधिकारी पार्टी की समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करने का काम पूरी निष्ठा से करेंगे।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया।
ये नेता रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, ब्रह्मानंद मिश्रा, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव शफीकुर रहमान, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, पुवाया नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा और छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष सामर्थ यादव मौजूद रहे।
इसके अलावा पी.एल. गौतम, ओमेंद्र यादव, हफ़ीज़ अंसारी, वीरेंद्र यादव (एडवोकेट), मोहम्मद आजम, मितेंद्र यादव, सौरभ यादव, पीयूष और फराज इदरीसी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#hindustankisham
Sadar, Lucknow | Jun 20, 2026