
339 रामपुर कारखाना विधानसभा में सियासी हलचल तेज, साहू सम्पूर्णानंद गुप्ता करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौधरी के देवरिया में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर 339 विधानसभा रामपुर कारखाना से भाजपा नेता साहू सम्पूर्णानंद गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के बीच रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र की राजनीति भी चर्चा में है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक समीकरणों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता साहू सम्पूर्णानंद गुप्ता का नाम भी संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में बताया जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर कारखाना सीट से साहू सम्पूर्णानंद गुप्ता पर अपना दांव खेल सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश अध्यक्ष के देवरिया आगमन पर होने वाला यह स्वागत कार्यक्रम रामपुर कारखाना की स्थानीय राजनीति में क्या नई चर्चा पैदा करता है।
Pankaj Chaudhary