बुलंदशहर से बड़ी खबर
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है। स्वतंत्र के एक दोस्त के मुताबिक, वह दोपहर करीब 2 बजे तक उसके साथ था, तभी दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए स्वतंत्र को अपने साथ चलने को कहा।
दोस्त के अनुसार, स्वतंत्र आज सुबह करीब 7 बजे बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद दोपहर में टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
मामले को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं—आखिर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम स्वतंत्र भारद्वाज को किस मामले में अपने साथ लेकर गई और आगे की कार्रवाई क्या होगी?
पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहिए—तलाश न्यूज एजेंसी के साथ।
#Bulandshahr #SwatantraBhardwaj #DelhiCrimeBranch #UttarPradesh #BreakingNews #LatestNews #TalashNewsAgency #NewsUpdate
Gonda, Gonda | Sep 5, 2026