Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मानदेय व सुविधाओं की मांग को लेकर बेतिया आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन का ऐलान जुलाई में परियोजना कार्यालयों पर प्रदर्शन, अगस्त में जिला मुख्यालय पर होगा बड़ा धरना बेतिया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) की पश्चिम चंपारण जिला स्तरीय बैठक बलिराम भवन में जिला अध्यक्ष सीमा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेविकाओं और सहायिकाओं ने कई माह से मानदेय, मकान किराया, कंटिजेंसी राशि और अन्य सुविधाएं नहीं मिलने पर सरकार व विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के अधिकांश कार्य डिजिटल कर दिए गए हैं, लेकिन अब तक सरकारी मोबाइल, मोबाइल खरीद राशि या रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। बैठक में लौरिया परियोजना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। आरोप लगाया गया कि कई केंद्रों पर पोषाहार उपलब्ध नहीं होने के बावजूद सेविकाओं से जवाब-तलब किया जा रहा है। यूनियन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करने के बावजूद कर्मियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी नहीं होने पर जुलाई में सभी परियोजना कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा अगस्त में जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। एटक जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि सेविका-सहायिकाएं अब अपने अधिकारों के लिए चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने को मजबूर हैं।