
#राठ: ममता रवि गुप्ता बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, 20 साल से कर रहीं समाज सेवा
राठ की ममता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी, मनोनयन पर समर्थकों ने बांटी मिठाई
राठ। भारतीय जनता पार्टी ने राठ के चौवट्टा मोहल्ला निवासी ममता रवि गुप्ता को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके मनोनयन पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
ममता रवि गुप्ता करीब 20 वर्ष पूर्व महिला शक्ति संस्था की स्थापना कर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हुई थीं। उनकी संस्था ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के साथ युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए भी काम किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।
उनके पति रविंद्र कुमार गुप्ता पेट्रोल पंप व्यवसायी होने के साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
#राठ #भाजपा #महिलामोर्चा #ममतागुप्ता #RathTimes
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें, लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
👉 अपनी प्रतिक्रिया संक्षेप में कमेंट करें
👉 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो जरूर करें।
Rath, Hamirpur | Oct 19, 2026