
रामपुर में निर्जल एकादशी पर समाज सेवा की मिसाल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल
रामपुर, 26 जून। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच रामपुर के ज्यूरी क्षेत्र में निर्जल एकादशी के पावन अवसर पर बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी एवं व्यापार मंडल ज्यूरी द्वारा समाज सेवक संजय सोनी अरविंद्र सूद सभी समाज सेवक की में शीतल जल (निर्जल) सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर आयोजित इस सेवा शिविर में राहगीरों, वाहन चालकों, स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों एवं यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। तेज गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि निर्जल एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि मानव सेवा का भी संदेश देती है। इसी भावना के साथ सभी ने मिलकर लोगों की प्यास बुझाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर संजय सोनी, अरविंद्र सूद भूपेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रकाश धंगल, अभिषेक सुनेल, गोपाल मेहता, जगदीश शर्मा, अरविन्द सूद सहित व्यापार मंडल ज्यूरी, बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी के सदस्य एवं अनेक समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट : महेन्द्र सिंह पटेल