
छतरपुर 🆕 , 9 साल पुराने धोखाधड़ी के प्रकरण के ₹5000 के इनामी आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता
छतरपुर पुलिस थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2017, 9 साल पुराने धोखाधड़ी संबंधी प्रकरण का ₹5000 का इनामी आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण के फरार ₹5000 के इनामी आरोपी अर्जुन सिंह पिता जगपाल सिंह परमार निवासी ग्राम विक्रमपुर थाना राजनगर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। पूर्व में माह अप्रैल में अन्य धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था।
उक्त कार्यवाही में सीएसपी श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, दाताराम, आरक्षक नित्य प्रकाश, हेमंत, भागचंद एवं टीम की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
#chhatarpur #MP #bundelkhand