#ChuruNews चूरू की रतनगढ़ तहसील के दाउदसर गांव में बुधवार को अमर शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा का अनावरण राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया। समारोह में शहीद परिवार का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र बुडानिया, विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल, विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक कमला कस्वा, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, हाजी मकबूल मंडेलिया, प्रशासक विधा देवी पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Bidasar, Churu | Aug 5, 2026