
*ट्रक यूनियन में मारपीट मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस की कार्रवाई, दसवां सह-आरोपी काबू*
*– यूनियन पर कब्जे व प्रधान बनने को लेकर हुए विवाद में किया गया था हमला*
टोहाना, 06 अक्तुबर। ट्रक यूनियन टोहाना में मारपीट एवं झगड़े के मामले में थाना शहर टोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दसवें आरोपी *जग्गा सिंह निवासी टोहाना* को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस मामले में पुलिस कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार ने बताया कि रामनगर टोहाना निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि 30 जनवरी 2025 को वह अन्य ड्राइवरों एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ ट्रक यूनियन कार्यालय में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ व्यक्ति गाड़ियों में सवार होकर वहां पहुंचे और यूनियन पर कब्जे तथा प्रधान पद को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से शिकायतकर्ता तथा उसके साथियों पर हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हमले में उसके अलावा यूनियन से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आईं। बाद में उपचार के दौरान सरकारी अस्पताल टोहाना में भी दोबारा झगड़ा किए जाने के आरोप लगाए गए थे।
इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 45 दिनांक 30.01.2025, धारा 191(2), 190, 115(2), 126(2) व 111(2B) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पुलिस ने दसवें आरोपी जग्गा सिंह को भी काबू कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है।