
चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
💰 खेड़ा शिलाजीत में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना पुलिस ने 10 जून की रात खेड़ा शिलाजीत गांव में हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 42,180 रुपये नकद और चोरी गया पर्स बरामद किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दीपक पुत्र रणविजय ने 11 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 10 जून की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
शनिवार को पुलिस ने दांदो रोड से सरीला-बरहरा मार्ग पर घेराबंदी कर राठ के कुर्रा निवासी श्यामबाबू उर्फ प्रदीप राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कृष्णकांत (निवासी कुल्हैंड़ा, थाना मझगवां) का नाम भी उजागर किया है, जो फिलहाल फरार चल रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जरिया व मुस्करा थानों में पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश और चोरी गए जेवरों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए हमारे पेज “राठ टाइम्स” को फॉलो करें
👉 इस खबर पर अपनी राय कमेंट में जरूर दें
👉 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी तक जानकारी पहुंचे
#HamirpurNews #Sarila #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #RathTimes #ChoriKaKhulasa #UttarPradeshNews
Rath, Hamirpur | Jun 21, 2026