गिरिपार के भगानी साहिब में 4 अक्टूबर से जुटेंगे वॉलीबॉल के खिलाड़ी
====
पांवटा साहिब : नवयुवक मंडल एकता की जंग भगानी की ओर हर वर्ष की तरह ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। क्लब के सचिव रफीक अहमद एवं क्लब संयोजक मोहबत अली ने बताया कि यह क्लब का लगातार दसवां ओपन वॉलीबॉल कप है।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग एवं भंगानी पंचायत प्रधान पृथ्वी चंद द्वारा किया जाएगा।वहीं समापन समारोह समाज सेवी हनीश खान एवं उप प्रधान भंगानी जमील अहमद द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता में स्थानीय, सिरमौर, हिमाचल और अन्य राज्य की टीम भाग सकती है। जीतने वाली टीम को 21000 रुपए नगद और ट्रॉफी, उपविजेता को 11000 रुपए नगद और ट्रॉफी दी जाएगी। यह प्रतियोगिता नशा भगाओ खेल बढ़ाओ के नारे को आगे बढ़ते हुए हर वर्ष करवाई जाती है।