डुमरी विधायक और JLKM सुप्रीमो जयराम महतो शनिवार को BBMKU में आयोजित होने वाले PhD के फाइनल Viva में शामिल होंगे। Viva से पहले शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे वह अपने घर पहुंचे और मां, दादी व चाचा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद जयराम महतो अपने दिवंगत मित्र विकास प्रकाश की प्रतिमा के पास पहुंचे। रात करीब एक बजे वह श्मशान घाट भी गए, जहां कुछ देर शांत बैठकर मित्र की यादों को नमन किया।
#jairammahto #bbmku #phd