#मुकाम पहुंचे जीव-जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई
#नोखा स्थित पवित्र मुक्तिधाम मुकाम में राजस्थान जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर बिश्नोई ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी के जीवन मूल्य, प्रकृति संरक्षण, जीव दया और पर्यावरण संवर्धन के संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से जीवों के प्रति करुणा और पर्यावरण संरक्षण को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
दर्शन के दौरान भाजपा नेता एवं नोखा शहर प्रभारी कोजूराम सारस्वत भी मौजूद रहे। बाद में बिश्नोई ने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।